बिहार बना नया हॉट स्‍पॉट, एक दिन में 300 से अधिक नए मरीज, महाराष्‍ट्र की दुर्दशा जारी

बिहार बना नया हॉट स्‍पॉट, एक दिन में 300 से अधिक नए मरीज, महाराष्‍ट्र की दुर्दशा जारी

सुमन कुमार

देश के दो महत्‍वपूर्ण राज्‍य तेजी से कोरोना के हॉट स्‍पॉट बनते जा रहे हैं। अभी तक इस महामारी पर सफलतापूर्वक अंकुश लगाने वाले यूपी और बिहार में प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का असर दिखने लगा है। खासकर बिहार, जो लगातार कोरोना प्रभावित शीर्ष दस राज्‍य की सूची से बाहर रह रहा था वहां पिछले तीन दिन से नए मरीजों की संख्‍या बढ़ती ही जा रही है। आज भी वहां 308 नए मरीज सामने आए हैं और इनमें से अधिकांश प्रवासी मजदूर हैं। यही स्थिति उत्‍तर प्रदेश की भी है जहां 340 नए मरीज सामने आए हैं।

सबसे पहले अच्‍छी खबर

पहली अच्छी खबर ये है कि कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 41 प्रतिशत पहुंच गई है। दूसरी अच्‍छी खबर ये है कि पिछले चार दिनों से देश में टेस्‍ट की दर एक लाख प्रतिदिन से ऊपर बनी हुई है। इस बारे में हम आलेख में आगे जानकारी देंगे।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 66330 पर पहुंच गई है। अभी तक 48533 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 3583 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 118447 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 6088 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 3234 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 148 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले गुरुवार को पूरे देश में 5609  नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 3 हजार 514 टेस्‍ट हुए हैं। गुरुवार की सुबह तक देश में कुल 26 लाख 15 हजार 920 टेस्‍ट हुए थे मगर शुक्रवार की सुबह तक ये आंकड़ा 27 लाख 19 हजार 434 पर पहुंच गया। शुक्रवार रात तक के आंकड़ों के अनुसार कुल टेस्‍ट की संख्‍या सवा 28 लाख के पार पहुंच गई है।

दुनिया के मुकाबले भारत का हाल

शुक्रवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 52 लाख 57 हजार 624 मरीज थे जिसमें से 21 लाख 22 हजार 802 ठीक हो चुके थे और 3 लाख 36 हजार 868 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर इन आंकड़ों से भारत के आंकड़े मिलाएं तो पूरी दुनिया के कुल मरीजों का करीब 2.25 प्रतिशत मरीज भारत में हैं और पूरी दुनिया के ठीक हो चुके मरीजों में से 2.3 फीसदी भारत के मरीज हैं। मौत के मामले में भारत का आंकड़ा पूरी दुनिया से बेहतर है और पूरी दुनिया में हुई मौतों में से सिर्फ 1 प्रतिशत मौतें भारत में हुई हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

कहां हो रही है ज्‍यादा मौत

गुरुवार और शुक्रवार के बीच देश में कोरोना की वजह से जो 148 मौतें रिपोर्ट हुई हैं उसमें से 117 मौतें सिर्फ चार राज्‍यों में हुई हैं। देश में कोरोना से सबसे प्रभावित राज्‍य महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 64 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गई है। इसके बाद गुजरात में 24  मौतों की खबर है। अन्‍य राज्‍यों में दिल्‍ली में 18, उत्‍तर प्रदेश में 11, तमिलनाडु में 7, बंगाल में 6, तेलंगाना में 5, राजस्‍थान में 4, मध्‍य प्रदेश में 3, जम्‍मू-कश्‍मीर में 2 और बिहार, हरियाणा, ओडिशा तथा पंजाब में 1-1 मरीज की मौत होने की सूचना है।

राज्‍यों का हाल

शुक्रवार को सामने आए 6088 नए मरीजों में से 5264 नए मरीज देश के 13 राज्‍यों में सिमटे हुए हैं। वैसे 1620 नए मरीजों की पुष्टि अभी राज्‍यों से होनी है। शुक्रवार को महाराष्‍ट्र में 2345, तमिलनाडु में 776, दिल्‍ली में 571, गुजरात में 368, उत्‍तर प्रदेश में 340, बिहार में 308, मध्‍य प्रदेश में 246, राजस्‍थान में 212, कर्नाटक में 143, बंगाल में 94, जम्‍मू कश्‍मीर और झारखंड में 59-59 और ओडिशा में 51 नए मरीज सामने आए हैं।

 

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2647

1709

53

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

33

33

0

अरुणाचल प्रदेश

1

1

0

असम

203

54

4

बिहार

1982

593

11

चंडीगढ़ 

217

139

3

छत्तीसगढ़

128

59

0

दादर नगर हवेली

1

0

0

दिल्ली

11659

5567

194

गोवा

52

7

0

गुजरात 

12905

5488

773

हरियाणा

1031

681

15

हिमाचल प्रदेश 

152

59

3

जम्मू एंड कश्मीर 

1449

684

20

झारखंड

290

129

3

कर्नाटक

1605

571

41

केरल

690

510

4

लद्दाख

44

43

0

मध्य प्रदेश 

5981

2843

270

महाराष्ट्र 

41642

11726

1454

मणिपुर

25

2

0

मेघालय

14

12

1

मिजोरम

1

1

0

ओडिशा

1103

393

7

पुडुचेरी

20

10

0#

पंजाब

2028

1819

39

राजस्थान

6227

3485

151

तमिलनाडु

13967

6282

94

तेलांगना

1699

1035

45

त्रिपुरा

173

148

0

उत्तराखंड

146

54

1

उत्तर प्रदेश 

5515

3204

138

वेस्ट बंगाल

3197

1193

259

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

1620

 

 

भारत में कुल मामले

118447

48534

3583

 

इसे भी पढ़ें 

अक्टूबर तक आ सकती है कोरोना की वैक्सीन

कैसे करें जरूरी सामान को वायरस फ्री

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।